हाथरस: इंद्रा नगर कॉलोनी के फरार अभियुक्त को पुलिस ने चोरी के पुराने मुकदमे में किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चोरी के पुराने मुकदमे में फरार चल रहे इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चोरी के मुकदमे में फरार वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने रविवार की दोपहर को जनपद न्यायालय में पेश किया है।