भगवानपुर: भगवानपुर के कृषि पदाधिकारी सुयश कुमार ने खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों से की अपील
भगवानपुर प्रखंड के किसानों को खाद की खरीदारी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे लेकर बुधवार को दोपहर करीब बारह बजे कृषि पदाधिकारी सुयश कुमार ने किसानों से अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी दुकानदार द्वारा खाद की कालाबाजारी की जाती है या निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जाती है, तो इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग को दें।