आनंदपुरी: गणेश चौक में देर रात तक डांडिया रास, बच्चों और महिलाओं ने खेलकूद में लिया भाग
आनंदपुरी कस्बे के सदर बाजार स्थित गणेश चौक में गणेश प्रतिमा स्थापना के बाद सर्व समाज गणेश नवयुवक मंडल के तत्वावधान में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रात डांडिया रास के साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साह