उधवा: उधवा के सभी मतदान केंद्रों पर बीडीओ और सीओ ने चुनाव पाठशाला का निरीक्षण किया, मतदाता सूची की शुद्धता पर हुई चर्चा
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम के तहत बुधवार को उधवा प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 की पांचवीं बैठक के साथ चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण,सत्यापन प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।