समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 नवंबर 2026
आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में मिशन कायाकल्प से संबंधित समीक्षा बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मिशन कायाकल्प के अंतर्गत विभिन्न विभागों एवं संबंधित संस्थानों में संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान योजनाओं की अद्यतन प्रगति, अब तक किए गए कार्यों, लंबित कार्यों तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मिशन कायाकल्प के तहत निर्धारित लक्ष्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि मिशन कायाकल्प का मुख्य उद्देश्य सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर, व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जनोपयोगी बनाना है।सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करें। कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Samrat Choudhary Buxar Administration Buxar Police #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #CMSamrat #samratchaudhary #bihar
1 views | Buxar, Bihar | Nov 25, 2026