समाहरणालय, बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 25 नवंबर 2026
अपर समाहर्ता ने अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण, 73.240 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज दर प्राप्त
आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को कृषि वर्ष 2026-27 के तहत अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण अपर समाहर्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह द्वारा प्रखंड बक्सर सदर की पंचायत दलसागर अंतर्गत ग्राम दलसागर में कृषक श्री कृष्णा सिंह के खेत (खेसरा संख्या-948) में किया गया।
इस अवसर पर प्रयोगकर्ता श्री ओम प्रकाश, किसान सलाहकार, पंचायत दलसागर द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 10 मीटर × 5 मीटर के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग संपन्न कराया गया। प्रयोग के दौरान कुल 36.620 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई, जिसके आधार पर औसत उपज दर 73.240 क्विंटल प्रति हेक्टेयर आकलित की गई।
फसल कटनी प्रयोग का मुख्य उद्देश्य कृषि उत्पादन का सटीक आकलन करना तथा किसानों के हित में संचालित सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में दक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
कटनी प्रयोग के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, बक्सर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बक्सर सदर, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar
Buxar, Bihar | Nov 25, 2026