बिहटा: सिमरी गांव में अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर एक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या की
Bihta, Patna | Nov 11, 2026 बिहटा के सिमरी गांव में एक ड्राइवर की घर में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर डाली। घटना के बाद अपराधियों ने मृतक का मोबाइल फोन भी लेकर फरार हो गए। मृतक की पहचान इरफान उर्फ कल्लू 32 वर्षीय के रूप में की जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है।