दाउदनगर: भखरुआं पटना रोड स्थित एचडीएफसी के एटीएम काटकर ₹143000 की चोरी, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
भखरुआं पटना रोड स्थित एचडीएफसी का एटीएम काटकर अज्ञात चोरों ने 143000 रुपए की चोरी कर ली।घटना बुधवार के सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जाती है। पुलिस को लगभग 6:00 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर छानबीन किया। थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने बताया कि बैंक कर्मी द्वारा 143000 रुपए चोरी होने के बात बताई गई है।आसपास के सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।