ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, SDM और ASP ने की निरंतर मॉनिटरिंग
ब्रह्मपुर स्थित बाबा ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो दिनभर जारी रहीं।