पाकुड़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने ऑपरेशन जीवन के तहत बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना क्षेत्र के मालगोदाम रोड में छापेमारी कर पुलिस ने 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 21 वर्षीय युवक सूरज कुमार दुबे को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, बिना पंजीकरण नंबर की ग्लैमर मोटरसाइकिल और 5,320 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार युवक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी बताया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।
📍 स्थान: पाकुड़, झारखंड
संथाल हूल एक्सप्रेस हर खबर निष्पक्ष, हर खबर आपके लिए। शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#Pakur #PakurPolice #OperationJeevan #BrownSugar #CrimeNews JharkhandNews PoliceAction SanthalHoolExpress