राजमहल: राजमहल अनुमंडल अस्पताल के सभागार कक्ष में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से राजमहल अनुमंडल अस्पताल के सभागार कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू ने किया। वहीं बैठक का मुख्य उद्देश्य एमडीए कार्यक्रम के तहत चल रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।