झामुमो समर्थित राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख उर्फ भुट्टो के पक्ष में झामुमो जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपराह्न करीब साढ़े 4 बजे बताया कि झामुमो समर्थित नपं के अध्यक्ष प्रत्याशी केताबुद्दीन शेख के पक्ष में विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।