शिमला ग्रामीण: आम आदमी पार्टी नेता चमन राकेश आजटा ने ढली में कहा, हिमाचल प्रदेश में VIP कल्चर बंद होना चाहिए
आम आदमी पार्टी के नेता चमन राकेश आजटा ने ढली में कहा कि ढली में मुख्यमंत्री ने कई शिलान्यास किए।लेकिन इस दौरान उनके काफिले के चलते लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।इसमें कुछ बच्चे भी थे जिनका एग्जाम होना था। संजौली से ढली तक घंटों ट्रैफिक जाम की समस्या बनी रही। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में वीआईपी कल्चर बंद करने की मांग उठाई है।