शिमला ग्रामीण: मुख्यमंत्री ने कोटी महाविद्यालय के नए भवन और कोटी स्कूल के नए साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 21.36 करोड़ रुपये लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय कोटी के नए भवन तथा 1.75 करोड़ रुपये से बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी के नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का लोकार्पण भी किया।उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटी में 10 बिस्तरों और पर्याप्त स्टाफ का प्रावधान करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि कोटी में एक एंबुलेंस का प्रावधान भी किया जाएगा।