शिमला ग्रामीण: कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने विजय नगर में लोगों की जनसमस्याएं सुनीं
ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कुसुम्पटी विधान सभा क्षेत्र के विजय नगर में लोगों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने विजय नगर में एम्बुलेंस रोड के लिए 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। पार्किंग निर्माण के लिए उन्होंने कहा कि प्राक्कलन तैयार होते ही धन राशि का प्रबंध करवाया जाएगा ताकि विजय नगर में लोगों को पार्किंग की सुविधा दी जा सके।