शिमला ग्रामीण: कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने जुंगा में कहा- नशा समाज के लिए चुनौती है, इसके खिलाफ मिलकर लड़ें समाज
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।।इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मुख्यातिथि को शॉल, टॉपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया।