शिमला ग्रामीण: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 नवंबर को चलौंठी और कोटि के प्रवास पर रहेंगे
मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे जिला परिषद भवन पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 12.30 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज कोटी के भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी के विज्ञान ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहेंगे।