एसपी आदित्य मिश्रा का एक अलग ही मानवीय और आत्मीय अंदाज |
देवास एसपी आदित्य मिश्रा का एक अलग ही मानवीय और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। एसपी आदित्य मिश्रा मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया।
इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपनापन जताया। खास बात यह रही कि एसपी ने खुद अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा और उन्हें खाना खिलाया।
इसके बाद उन्होंने वृद्धजनों के साथ पटाखे फोड़कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
पुलिस की वर्दी में जिम्मेदारियों के साथ-साथ एसपी का यह संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। उनका यह प्रयास बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और त्योहार के मौके पर खुशियां लेकर आया।