देवास में मंत्री तुलसी सिलावट ने की गोवर्धन पूजा, गौ माता को खिलाया चारा
जिला जेल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रकृति संरक्षण और गौ सेवा को बताया भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा
देवास। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट सोमवार को देवास पहुंचे। यहां जिला जेल परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गौ माता की पूजा कर चारा खिलाया।
मंत्री सिलावट ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा का संदेश देता है। गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था का केंद्र हैं। उनकी सेवा करना भी सच्ची पूजा है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और गौशालाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर में अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंत्री सिलावट ने सभी को गोवर्धन पूजा एवं दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।