🪔 गोवर्धन पूजा पर गौ-माता का पूजन, प्रदेश एवं जिले की खुशहाली की कामना 🙏🐄
देवास की जिला जेल स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर प्रदेश के जल संसाधन विभाग के मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने विधि-विधान से भगवान गोवर्धन एवं गौ-माता का पूजन कर महाआरती की।
मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि गोवर्धन पूजा गौ-सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सनातन आस्था का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में यह उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर जिले एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर विकास की कामना की गई।
#GovardhanPuja #गौसेवा #गौसंरक्षण #Dewas
78 views | Dewas, Madhya Pradesh | Nov 9, 2026