देवास। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड में देवास पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था, जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें अलग-अलग राज्यों में दबिश दे रही थीं। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को देवास लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अब पुलिस पूछताछ में शराब तस्करी सिंडिकेट के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अहम खुलासे होने की उम्मीद है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate