देवास। दिवाली की रात शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से हड़कंप मच गया। अग्रवाल कॉलोनी स्थित अग्रवाल रेस्टोरेंट और जनता बैंक चौराहे के पास आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनपी की CISF फायर फाइटिंग टीम के साथ गेल और आईसर प्लांट की फायर फाइटिंग टीमों को भी बुलाया गया।
विभिन्न विभागों की संयुक्त टीमों ने समन्वय के साथ मोर्चा संभाला। दोनों स्थानों पर करीब 10 से 12 दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnewsupdate
Dewas Nagar, Dewas | Nov 9, 2026