Public App Logo
Profile Picture

Bharat Sagar News

@bharatsagarnews
3352Followers
2Following
Social media Diwali
एसपी आदित्य मिश्रा का एक अलग ही मानवीय और आत्मीय अंदाज | 
देवास एसपी आदित्य मिश्रा का एक अलग ही मानवीय और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। एसपी आदित्य मिश्रा मीठा तालाब स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ कुछ समय बिताया।

इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और अपनापन जताया। खास बात यह रही कि एसपी ने खुद अपने हाथों से बुजुर्गों को भोजन परोसा और उन्हें खाना खिलाया।

इसके बाद उन्होंने वृद्धजनों के साथ पटाखे फोड़कर दीपावली की खुशियां साझा कीं।

पुलिस की वर्दी में जिम्मेदारियों के साथ-साथ एसपी का यह संवेदनशील और मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। उनका यह प्रयास बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान और त्योहार के मौके पर खुशियां लेकर आया।
दीपावली पर नगर निगम आयुक्त देवास का बधाई संदेश …
लक्ष्मी बम बेचते पकड़ा गया दुकानदार | 
देवास के रसलपुर स्थित पटाखा गोदाम में मिले प्रतिबंधित लक्ष्मी बम, शासन के आदेशों के बावजूद भंडारण और बिक्री का मामला आया सामने। शासन द्वारा प्रतिबंधित लक्ष्मी बम के बावजूद रसलपुर स्थित पटाखा गोदाम में लक्ष्मी बम मिलने का मामला सामने आया है। प्रतिबंध के बाद भी इन पटाखों का भंडारण कैसे किया जा रहा था, यह जांच का विषय है। मामले ने पटाखों के भंडारण और बिक्री पर प्रशासनिक निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दीपावली के पावन पर्व पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ - अजय बरगोदिया, रॉयल सेल्स ग्रुप
दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ - धर्मेंद्र सिंह मालवीय, हाईकोर्ट अधिवक्ता
संस्था विश्व राजा की अनूठी पहल, गरीब बस्ती के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी दीपावली की मुस्कान | 
दीपावली के पावन पर्व पर संस्था विश्व राजा ने सेवा और खुशियां बांटने की अनूठी पहल की। संस्था के सदस्यों ने गरीब बस्ती में पहुंचकर बच्चों के साथ दीपावली का उत्सव मनाया। इस दौरान बच्चों को मिठाई, पटाखे और दीप जलाने के लिए तेल वितरित किया गया। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। संस्था के सदस्यों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाना और समाज में सेवा व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
5 करोड़ रुपये की लागत से भव्य रूप में सजकर तैयार देवास का महालक्ष्मी योगमाया मंदिर |  
नोटों की चमक से जगमगाया मां महालक्ष्मी का दरबार, 
देवास के मोती बंगला स्थित श्री योगमाया महालक्ष्मी मंदिर में इस बार दीपावली पर अनूठा नजारा देखने को मिल रहा है
10,500 क्विंटल मावा और मिठाई नष्ट,
 कीमत करीब 47.20 लाख रुपये! देवास में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई,  
देवास में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10,500 क्विंटल मावा और मिठाई नष्ट की। नष्ट किए गए मावे और मिठाइयों की अनुमानित कीमत करीब 47 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
देवास में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 
विशाल कुल्फी के बाहर लगा टेंट खुलवाया, 
व्यापारियों को दी समझाइश | 

देवास में त्योहारी सीजन के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने एमजी रोड पर यातायात व्यवस्था की कमान संभाल ली है। पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों को समझाइश देने के साथ ही सड़क पर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की। इसी दौरान विशाल कुल्फी के बाहर लगा टेंट खुलवाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दुकान के बाहर किसी भी तरह का अतिक्रमण न करें, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी हो। पूरे एमजी रोड पर यातायात पुलिस की नजर बनी हुई है, ताकि त्योहारों के दौरान बाजार में जाम की स्थिति निर्मित न हो।
त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस अलर्ट, बाजारों में संभाली ट्रैफिक की कमान

देवास में त्योहारों के चलते बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस दौरान यातायात पुलिस ने व्यापारियों को समझाइश देते हुए दुकानों के बाहर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की कि वे सड़क और फुटपाथ पर सामान रखकर रास्ता बाधित न करें, ताकि बाजार आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान जाम की स्थिति रोकना और आमजन को सुगम यातायात उपलब्ध कराना है।
🚨 अमलतास अस्पताल के अपशिष्ट पानी पर गंभीर सवाल! खेतों से होता हुआ प्राचीन दत्त मंदिर परिसर तक पहुंचा गंदा पानी, क्षिप्रा नदी की स्वच्छता पर भी उठे सवाल ... 

देवास। ग्राम बांगर स्थित अमलतास अस्पताल से निकलने वाले अपशिष्ट पानी के निस्तारण को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि अस्पताल का गंदा पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है, जो बहकर प्राचीन दत्त मंदिर के मैदान तक पहुंच रहा है। मौके पर खेतों और मंदिर परिसर के आसपास पानी जमा दिखाई दिया।

दत्त मंदिर के पुजारी का आरोप है कि पिछले करीब आठ वर्षों से अस्पताल का अपशिष्ट पानी समय-समय पर रात में बाहर छोड़ा जा रहा है। कई बार प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। अगले महीने दत्त जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होना है, जिसमें देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मंदिर परिसर में बोरिंग भी मौजूद है। ऐसे में अपशिष्ट पानी के जमाव से आसपास के जलस्रोतों और बोरिंग के पानी की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) से निकलने वाला पानी ग्राम पुआडलिया के आगे नागधमन नदी में छोड़े जाने की बात सामने आई है। यहां से आगे क्षिप्रा नदी तक पानी पहुंचने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में अस्पताल के अपशिष्ट पानी के निस्तारण और क्षिप्रा नदी की स्वच्छता को लेकर जांच जरूरी हो गई है। मामले में अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया। अब मांग उठ रही है कि जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग तत्काल मौके का निरीक्षण करें। एसटीपी, पानी के निकास मार्ग, नागधम्मन नदी और दत्त मंदिर की बोरिंग के पानी की गुणवत्ता की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

आखिर अस्पताल के अपशिष्ट पानी का निस्तारण किस तरह हो रहा है? क्या दत्त मंदिर परिसर और आसपास के जलस्रोत सुरक्षित हैं? क्षिप्रा नदी तक पहुंचने वाले पानी की जांच कौन करेगा? और सबसे बड़ा सवाल, प्रशासन इस मामले में कार्रवाई कब करेगा ?
धनतेरस के शुभ अवसर पर BNP में हुआ भगवान कुबेर का पूजन | 
कलेक्टर और एसपी सहित अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद | 

देवास में धनतेरस के पावन अवसर पर BNP परिसर में भगवान कुबेर देवता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस धार्मिक आयोजन में देवास कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने भगवान कुबेर की आराधना कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और कार्यक्षेत्र की उन्नति की कामना की। धनतेरस के शुभ अवसर पर आयोजित इस पूजन कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
155 किलो मावा और मिठाई जब्त | 
देवास में खाद्य विभाग की एक और कार्रवाई, राजस्थान स्वीट्स से 155 किलो मावा और मिठाई जब्त | 

देवास में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने राजस्थान स्वीट्स पर दबिश देकर करीब 155 किलो मावा और मिठाई जब्त की। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए सैंपल भी लिए हैं। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य विभाग की लगातार हो रही कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा मावा जो टूट नही रहा |   
देवास के नएपुरा स्थित स्वदेशी स्वीट्स पर खाद्य विभाग की दबिश, 550 किलो मिठाई जब्त | 

देवास में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में मिठाई जब्त की है। कार्रवाई के दौरान मिलावटी मावे से तैयार की जा रही करीब 550 किलो मिठाई पकड़ी गई। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मिठाइयों की जांच की और आवश्यक सैंपल लेकर कार्रवाई की। अचानक हुई इस कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अस्पताल का गंदा पानी... खेतों से मंदिर और क्या नदी तक पहुंच रहा प्रदूषण? अमलतास अस्पताल के अपशिष्ट पानी पर उठे गंभीर सवाल!
स्वसृजन पुस्तक को पढ़कर भावविभोर लेखक ! पार्ट २
पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप | देवास में रिहायशी इलाके के मकान से पटाखों का जखीरा जब्त, | 
देवास की चंद्रतारा कॉलोनी में रिहायशी इलाके के बीच स्थित एक मकान से पटाखों का बड़ा जखीरा जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह मकान रजत अग्रवाल के नाम पर बताया जा रहा है। रिहायशी क्षेत्र में इतनी बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर संबंधित विभाग ने कार्रवाई की।
देवास में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग और नापतौल विभाग की संयुक्त कार्रवाई |

जिलाधीश महोदय के निर्देश पर देवास में खाद्य विभाग और नापतौल विभाग की टीम ने मिठाई दुकानों पर जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मिठाइयों की गुणवत्ता, खाद्य पदार्थों की शुद्धता, पैकिंग और तौल संबंधी नियमों की जांच की गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। त्योहारी सीजन को देखते हुए विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य मिलावट और उपभोक्ताओं के साथ होने वाली धोखाधड़ी पर अंकुश लगाना है।
मीना बाजार में आयोजित होने वाले मुशायरे को लेकर हिंदू संगठनों ने जताया विरोध, आयोजन रद्द करने की उठाई मांग | 

देवास के मीना बाजार में आयोजित होने वाले मुशायरे को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध जताया है। आयोजन को लेकर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कार्यक्रम पर पुनर्विचार करने की मांग की। इस दौरान हिंदू संगठनों ने आयोजन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और आयोजकों की ओर से इस मामले में क्या कदम उठाया जाता है।
नए पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन | 

देवास के नवागत पुलिस अधीक्षक ने पदभार ग्रहण करने से पहले माता टेकरी पहुंचकर मां तुलजा भवानी और मां चामुंडा के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद लिया और जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। दर्शन के बाद अब नवागत एसपी देवास जिले की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे।
दूसरे आरोपी धीरज का भी शॉर्ट एनकाउंटर |

दूसरे आरोपी धीरज का भी शॉर्ट एनकाउंटर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए शॉर्ट एनकाउंटर किया। बताया जा रहा है कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में SIT की टीम ने भी मोर्चा संभालते हुए गोली चलाई, जो आरोपी के पैर में लगी। गोली लगने से घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
खातेगांव Ti दिलीप पुरी हत्याकांड में केरम सिंह गिरफ्तार |
अवैध पटाखों के भंडारण पर देवास पुलिस की दबिश, मंगीराम छगनिराम पटाखा फायरवर्क्स पर पहुंची टीम | 
देवास में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण किए जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगीराम छगनिराम पटाखा फायरवर्क्स पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और पटाखों के भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सुरक्षा और नियमों के पालन को लेकर भी पड़ताल की।
दिलीप पुरी हत्याकांड: पुलिस का शॉर्ट एनकाउंटर, मुख्य आरोपी अक्कू को लगी गोली !
खबर कमेंट बॉक्स में 🚨