ऊना: जिला में पुलिस ने की कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने पर 383 वाहनों के काटे चालान; वसूला ₹91000 का जुर्माना
जिला पुलिस ऊना ने पिछले 24 घंटे में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर जिला के विभिन्न स्थानें पर 383 वाहनों के चालान किए, जिनमें से 105 चालानों का मौके पर निपटारा कर 91,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी ऊना अमित यादव ने बुधवार जानकारी देते हुए बताया कि इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 13 लोगों के चालान किए गए है।