ऊना: जिला ऊना में भीषण गर्मी से लोग बेहाल, पारा 43.5 डिग्री के पार, रात के तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी
जिला ऊना इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बुधवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री तक पहुंच गया। बीते तीन-चार दिनों से लू जैसे हालात बने हुए हैं और तेज धूप लोगों को बेहाल कर रही है। गर्मी इतनी तेज है कि एसी और कूलर भी असर नहीं दिखा पा रहे। दिन के साथ अब रातें भी गर्म हो गई हैं।