ऊना: हरोली में नंबरदार महासंघ की बैठक हुई, सरकारी मालिया बढ़ाने की उठी मांग
हिमाचल प्रदेश नंबरदार जन कल्याण महासंघ ब्लॉक हरोली की मासिक बैठक बुधवार कोअध्यक्ष संजीव दत्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ईसपुर, दुलैहड़ और हरोली क्षेत्र के नंबरदारों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब भी जिलाध्यक्ष कंवर बृजपाल सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम होगा, नंबरदार उसमें सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।