ऊना: विद्युत उपमंडल मैहतपुर के तहत विभिन्न क्षेत्रों में 13 जून को बिजली रहेगी बंद
11केवी मैहतपुर, रायपुर, इंडस्ट्रियल एरिया जेके फीडर में 13 जून को जरूरी मुरम्मत व रखरखाव के लिए विद्युत आपुर्ति बाधित रहेगी। बुधवार को जानकारी देते हुए सहायक अभियंता ई. कुशल कुमार ने बताया कि इस दौरान मैहतपुर बाजार, इंडस्ट्रियल एरिया जेके, रायपुर, बसदेहड़ा, चरतगढ़, उदयपुर, सासन, लमलेहड़ा व जराई मैहतपुर में सुबह 7 से 10 बजे तक विद्युत आपुर्ति बाधित रहेगी।