ऊना: 94 माह से एरियर के इंतजार में सेवानिवृत्त कर्मचारी, ऊना में भाजपा नेता राजीव वशिष्ट ने सरकार पर किया हमला
हिमाचल प्रदेश के सेवानिवृत्त कर्मचारी 94 माह से एरियर, ग्रेच्युटी और मेडिकल बिलों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। बुधवार को ऊना से जारी बयान में भाजपा सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक राजीव वशिष्ट ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वादे तो बहुत किए, लेकिन कर्मचारियों को कोई राहत नहीं दी। उन्होंने बताया कि कई कर्मचारियों के मेडिकल बिल तीन साल से पेंडिंग हैं।