ऊना: रक्कड़ में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, दंपती हुए घायल
बुधवार को रक्कड़ में माउंट कार्मल स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार दंपती घायल हो गए। जिनका उपचार स्थानीय अस्पताल में करवाया गया है। पुलिस ने अनुबाला निवासी नारी की शिकयत के आधार पर कार चालक रोमल कुमार निवासी धतोल के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटीया ने की है।