जनगणना कार्य के द्वितीय चरण संबंधी दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन
---
जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार जिला अशोकनगर के जनगणना 2027 के द्वितीय चरण जनसंख्या की गणना हेतु सोमवार को जिला पंचायत सभागार में अशोकनगर में दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त संचालक श्री रामावतार पटेल, जिला योजना अधिकारी बी एस वसुनिया की उपस्थिति में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में जिले के 8 ग्रामीण चार्ज अधिकारियों,6 नगरीय चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना चार्ज क्षेत्र में संलग्न समस्त कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया। जिसमें निदेशालय से नियुक्त मास्टर ट्रेनर श्री जमील खान एवं श्री रजनीश भार्गव द्वारा जनगणना कार्य को सुचारू संचालन के लिए जनगणना कार्य की बारीकियां से परिचय कराया गया । चार्ज अधिकारियों से जनगणना कार्य को सतत निगरानी में कराने ,आंकड़ों की वास्तविक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कराने बारे में बताया गया। संयुक्त संचालक श्री पटेल ने प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए कहा कि जनगणना के प्रथम चरण का शत प्रतिशत कार्य निर्धारित समय के पूर्व किया गया ।इसके लिए जनगणना कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारी बधाई के पात्र है।
#ashoknagar