ग्राम नावनी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर एवं उद्यम संवाद कार्यक्रम आयोजित
हितग्राहियों को किया हितलाभ का वितरण
--
शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित किए जाने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद पंचायत चंदेरी के ग्राम पंचायत नावनी में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर का आयोजन कलेक्टर श्री साकेत मालवीय के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने कहा कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना, नागरिकों की समस्याओं का निराकरण करना तथा शासकीय सेवाओं को आमजन तक सहजता से पहुंचाना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से ग्रामीणों को संबंधित विभागों की योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं मिलने वाले लाभों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 17 अक्टूबर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत नावनी में सेवानिवृत्त सैनिकों तथा वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत सैनिकों का सम्मान किया गया। यह सम्मान सशक्त राष्ट्र को अनुशासित सेवा को प्रदर्शित करेगा।
शासन की योजनाओं की दी जानकारी
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। विभागीय स्टॉल के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। इस प्रकार शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।
उद्यम संवाद का भी हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के साथ उद्यम संवाद का आयोजन भी किया गया। इसमें स्थानीय उद्यमियों ने सहभागिता करते हुए अपने अनुभव साझा किए तथा अपनी सफलता की कहानियां सुनाईं। उद्यमियों ने बताया कि किस प्रकार उन्होंने अपने प्रयासों, मेहनत और उपलब्ध अवसरों के माध्यम से अपने व्यवसाय को आगे बढाया के बारे में जानकारी दी।
हितलाभ का किया वितरण
--
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया गया। इस दौरान राजस्व,उद्योग,जनपद पंचायत,पशुपालन,पोषण की टोकरी,आयुष्मान कार्ड, पात्रता पर्ची का वितरण किया गया।
सैनिकों का किया सम्मान
--
शिविर में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा सेवानिवृत्त सैनिकों तथा वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत सैनिकों का सम्मान किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हवलदार श्री रामवरूण सिंह,श्री अहिवरन सिंह तथा श्री हबीव खान तथा वर्तमान सैनिक श्री वरूण रघुवंशी का सम्मान किया गया।
शिविर स्थल पर हुआ वृक्षारोपण
--
कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा शिविर स्थल पर एक बगिया मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष चंदेरी श्री महेन्द्र पाल बुंदेला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, एसडीएम श्री मनीष धनगर,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री माधुरी पटेल,सरपंच श्री रविन्द्र लोधी सहित जनप्रनिधि,अधिकारी,कर्मचारी एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।
#JanVishwasAbhiyan2026
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar