केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
कलेक्टर की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई विस्तृत चर्चा
--
केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अशोकनगर जिले में प्रस्तावित 15 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान प्रस्तावित भ्रमण को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के संबंध में जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए गए। साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा संबंधित विषयों पर चर्चा की गई, जिससे भ्रमण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जा सकें। बैठक में कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के तहत आयोजित की जाने वाली संबंधित तैयारियों के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
बैठक में मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री आलोक तिवारी, केन्द्रीय मंत्री के निज सहायक, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया,अपर कलेक्टर श्री डी एन सिंह, एसडीएम इसरार खान, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
#ashoknagar