मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों को किया सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि का अंतरण
--
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने रविवार को नरसिंहपुर जिले से
'सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना' के अंतर्गत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा माह सितम्बर 2026 पेड इन अक्टूबर 2026 की सिंगल क्लिक के माध्यम से अशोकनगर जिले के 25412 हितग्राहियों को 01 करोड़ 52 लाख 47 हजार,200 रूपये की पेंशन राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के सिंगल क्लिक का वर्चुअल कार्यक्रम वेबकास्ट के माध्यम से वृद्धाश्रम अशोकनगर में किया गया।
#ashoknagar