चांडिल थाना क्षेत्र के न्यू बायपास,एनएच-18 भालूकोचा स्थित गुरुवार सुबह 10 बजे यदुवंशी होटल में सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई।हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ,लेकिन कारीगर और ग्राहक बाल-बाल बचे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,होटल की रसोई में सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण अचानक आग भड़क उठी।ब्लास्ट का डर होने से होटल में कुछ ही पलों में भगदड़ मच गई।