शिवहर: पिपराही थाना परिसर में 87 लीटर शराब नष्ट की गई
पिपराही थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता सोमवार शाम 04 बजे बताया है कि डीएम विवेक रंजन मैत्रेय के निर्देश पर पिपराही थाना परिसर में प्रभारी सीओ प्रभात कुमार और थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता की अध्यक्षता में पिपराही थाना परिसर में सात कांड में जप्त 87 लीटर शराब को विनष्ट किया गया है. शेष कांड में जप्त शराब का विनष्टीकरण जल्द किया जाएगा।