शिवहर: लड़की अपहरण मामले में अहियापुर से एक अभियुक्त गिरफ्तार, जेल भेजा गया
नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह सोमवार शाम 06 बजे बताया है कि एसपी शैलेश कुमार सिन्हा के निर्देश पर नगर थाना कांड संख्या 121/25 में लड़की अपहरण मामले में एक अभियुक्त को मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. इसका नाम इंदर साह है. जो मुजफ्फरपुर जिला के अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।