हमीरपुर में बिच्छू गैंग पर पुलिस का शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार.
**हमीरपुर: बिच्छू गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, घर के बाहर गाली-गलौज के बाद की थी फायरिंग**
हमीरपुर। जरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घर के बाहर गाली-गलौज कर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बिच्छू गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से दबोचा।
आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल राजपूत भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
@Uppolice Hamirpur Police (H.P)
#Hamirpur #HamirpurPolice #UPPolice #CrimeNews #Bundelkhand