*छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए बनाया गया विशेष मोबाइल ऐप*
*गया जी के सभी छठ घाटों की जानकारी अब एक क्लिक पर, सुरक्षित घाट, रास्ते, पार्किंग स्थल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की मिलेगी जानकारी।*
गया, 13 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप के माध्यम से छठ पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने मोबाइल पर ही गया जी के विभिन्न छठ घाटों से संबंधित आवश्यक जानकारियां आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
इस मोबाइल ऐप के माध्यम से आम नागरिक अपने क्षेत्र के नजदीकी छठ घाट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, कौन-कौन से घाट सुरक्षित हैं तथा कौन से घाट खतरनाक या संवेदनशील घोषित किए गए हैं, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त घाटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, पार्किंग स्थल, शौचालय, आवागमन के रास्ते एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से संबंधित जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध है।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को घर से निकलने से पहले ही अपने नजदीकी छठ घाट, वहां उपलब्ध सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्था की पूरी जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि श्रद्धालु सुविधाजनक एवं सुरक्षित तरीके से छठ महापर्व में शामिल हो सकें।
जिला प्रशासन गया की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से अपील की गई है कि छठ पर्व के दौरान इस मोबाइल ऐप का अधिकाधिक उपयोग करें तथा अन्य लोगों को भी इसके बारे में जानकारी दें।
वेबसाइट लिंक: https://chhathpujagaya.com
गया जी के घाटों की पूरी जानकारी एक जगह — सुरक्षित घाट, रास्ता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं।
CMO Bihar Samrat Choudhary Press Information Bureau - PIB, Government of India Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Tourism, Government of Bihar DD News Bihar Home Department, Govt. of Bihar All India Radio News Nagar Nigam Gayaji @topfans
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026