Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
rajeshprabhat
बिना रुके बिना डरे#public #rajeshprabhat #वायरलरील्सシ #गयाजी #magadh
Gaya Town CD Block, Gaya
| Nov 13, 2026
#public
#rajeshprabhat
#वायरलरील्सシ
#गयाजी
#magadh
MORE NEWS
पार्षद ने किया श्रमदान @हाइलाइट Nagar Nigam Gayaji Dharmendra Kumar #gayaji
Gaya Town CD Block, Gaya | Nov 13, 2026
छठ महापर्व 2026: घाटों की पूरी जानकारी अब आपके मोबाइल पर! 🌅🙏 गया जिला प्रशासन एवं गया पुलिस की ओर से छठव्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष पहल की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार ने बताया कि ChhathPuja.com ऐप के माध्यम से श्रद्धालु सभी छठ घाटों की जानकारी, Google Maps के जरिए घाट तक पहुंचने का रास्ता तथा घाटों पर तैनात अधिकारियों एवं गया कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। ऐप पर सेल्फी अपलोड करने और माननीय मुख्यमंत्री जी का छठ संदेश देखने की सुविधा भी उपलब्ध है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। सुरक्षित छठ, सुविधाजनक छठ! CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Press Information Bureau - PIB, Government of India DD News Bihar GAYA Police #ChhathPuja2026 #GayaJi #GayaPolice #GayaAdministration #ChhathMahaparv
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
ज़िला पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट निवारण जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता स्तर पर निष्पादन हेतु पदाधिकारियों को दिया निर्देश गया, 13 नवंबर 2026, जिलाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर ने समाहरणालय में आये अनेकों फरियादियों को देख उनकी समस्याओं को सुना गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लगभग 60 से अधिक आमजनों की समस्याएँ सुनीं गयी। इस अवसर पर भूमि विवाद, आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें, पेंशन योजना, मुआवजा, आरटीपीएस, शिक्षा विभाग से संबंधित विषयों समेत अन्य मामलों को लोगों ने जिलाधिकारी के समक्ष रखा। ज़िला पदाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों का त्वरित एवं निष्पक्ष निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और प्रत्येक विभागीय पदाधिकारी इस दिशा में गंभीरता से कार्य करें। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police #Gaya #JanataDarbar #GayaDistrict #Bihar #PublicService
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
आस्था की रोशनी से जगमगाए छठ घाट! 🌅✨ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर गया जी के छठ घाट आकर्षक सजावट एवं रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और पर्व की भव्यता को ध्यान में रखते हुए घाटों को सुंदर एवं आकर्षक रूप दिया गया है। रोशनी से सजे घाटों का मनोरम दृश्य छठ महापर्व की आध्यात्मिक छटा को और भी खास बना रहा है। आस्था, स्वच्छता और सुंदरता के संग छठ महापर्व के स्वागत को तैयार गया जी! CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police #ChhathMahaparv #ChhathPuja2026 #GayaJi #Bihar #ChhathCelebration
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
गया जी एयरपोर्ट पर छठ महापर्व की रौनक देखते ही बन रही है। एयरपोर्ट परिसर में बज रहे पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुन से पूरा माहौल भक्तिमय और छठमय हो उठा है। गीतों की गूंज यात्रियों को बिहार की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और छठ महापर्व की आत्मीयता से जोड़ रही है। गया जी पहुंचने वाले यात्रियों का स्वागत छठ गीतों के माध्यम से एक खास और यादगार अनुभव बन रहा है। 🌞🙏 Chief Minister's Office BIHAR IPRD Bihar Samrat Choudhary #ChhathMahaparv #GayaAirport #GayaJi #BiharCulture #BiharTourism
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ के समतलीकरण, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, वॉच टावर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित। गया, 13 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से गया जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से मानपुर सिक्सलेन पुल के नीचे स्थित भास्कर घाट, मानपुर मलाहटौली घाट, राय बिंदेश्वरी घाट, किरानी घाट एवं सीढ़िया घाट का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। जिला पदाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर विशेष अभियान चलाकर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों एवं पहुंच पथों का समुचित समतलीकरण कराने को कहा, ताकि व्रतियों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर चेंजिंग रूम का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, घाटों पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने तथा भीड़ की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में वॉच टावर स्थापित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, प्रत्येक घाट पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों के प्रवेश एवं निकास द्वार के समीप पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित तरीके से हो सके तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने सभी घाटों पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग कराई जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए तथा घाटों के आसपास अनियंत्रित वाहन परिचालन एवं अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए। प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुव्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर माननीय विधायक, वजीरगंज, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police #ChhathMahaparv #GayaJi #Chhath2026 #SafeChhath #GayaDistrict
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न छठ घाटों का किया संयुक्त निरीक्षण घाटों पर साफ-सफाई, पहुंच पथ के समतलीकरण, पर्याप्त रोशनी, चेंजिंग रूम, वॉच टावर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने का दिया निर्देश। भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित। गया, 13 नवंबर 2026, छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर एवं वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री सुशील कुमार द्वारा संयुक्त रूप से गया जिले के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख छठ घाटों पर पहुंचकर वहां की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्य रूप से मानपुर सिक्सलेन पुल के नीचे स्थित भास्कर घाट, मानपुर मलाहटौली घाट, राय बिंदेश्वरी घाट, किरानी घाट एवं सीढ़िया घाट का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ महापर्व से पूर्व सभी घाटों पर आवश्यक तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाएं, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। जिला पदाधिकारी ने सभी छठ घाटों पर विशेष अभियान चलाकर बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों एवं पहुंच पथों का समुचित समतलीकरण कराने को कहा, ताकि व्रतियों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों को घाट तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक स्थानों पर चेंजिंग रूम का निर्माण कराने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, घाटों पर श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाएं एवं दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाने तथा भीड़ की निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पर्याप्त संख्या में वॉच टावर स्थापित कराने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए पहले से ही आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, प्रत्येक घाट पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ बनी रहे। वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी छठ घाटों पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाटों के प्रवेश एवं निकास द्वार के समीप पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन व्यवस्थित तरीके से हो सके तथा किसी भी स्थिति में अनावश्यक भीड़ एकत्रित न हो। उन्होंने सभी घाटों पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहनों की पार्किंग कराई जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए तथा घाटों के आसपास अनियंत्रित वाहन परिचालन एवं अवैध पार्किंग पर रोक लगाई जाए। प्रवेश एवं निकास मार्गों को सुव्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ महापर्व के दौरान व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। इस अवसर पर माननीय विधायक, वजीरगंज, नगर पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, गया नगर निगम, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता (आपदा), अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar GAYA Police Disaster Management Department Govt. of Bihar #ChhathMahaparv #GayaJi #Chhath2026 #SafeChhath #GayaDistrict
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026
धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश गया, 13 नवंबर 2026, जिले में आगामी 15 नवंबर 2026 से प्रारंभ होने वाली धान अधिप्राप्ति की तैयारियों को लेकर आज जिला पदाधिकारी गया श्री शशांक शुभंकर की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में जिला पदाधिकारी ने धान अधिप्राप्ति कार्य को पारदर्शी, सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी पैक्स का रैंडम आधार पर अनिवार्य रूप से सत्यापन कराया जाए। साथ ही सभी पैक्स गोदामों का भौतिक सत्यापन अविलंब सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिप्राप्ति कार्य प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो सकें। जिला पदाधिकारी ने राइस मिलों के सत्यापन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए सभी राइस मिलरों का निबंधन तेजी से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पैक्स एवं राइस मिलों के बीच टैगिंग की प्रक्रिया पूरी सावधानी एवं व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि धान अधिप्राप्ति एवं उसके प्रसंस्करण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक कुल 3000 से अधिक किसानों का निबंधन किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी ने शेष इच्छुक किसानों का निबंधन तेजी से कराने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देशित किया कि किसान सलाहकारों को लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में भेजकर किसानों को धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक गांव में किसान चौपाल आयोजित कर किसानों को निबंधन, धान बिक्री एवं अधिप्राप्ति से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए। गोदामों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिला पदाधिकारी ने सभी गोदामों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा प्रत्येक गोदाम के समीप धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धर्मकांटों की जांच माप-तौल पदाधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से की जाएगी तथा इसका सत्यापित प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही धान अधिप्राप्ति कार्य में प्रयुक्त होने वाले सभी वाहनों को जीपीएस युक्त रखने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों के साथ प्रत्येक सप्ताह धान अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित करें तथा तैयारियों एवं कार्यों की नियमित निगरानी करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी एवं किसान हितैषी होनी चाहिए। विशेष रूप से छोटे एवं सीमांत किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान क्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने तथा 15 नवंबर 2026 से धान अधिप्राप्ति का कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। CMO Bihar Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar DD News Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar #PaddyProcurement #FarmersWelfare #GayaBihar #BiharAgriculture #GoodGovernance
Gaya, Bihar | Nov 13, 2026