गरही थाना क्षेत्र से लापता युवती को पुलिस ने शनिवार को बरामद कर लिया। दोपहर करीब 2 बजे पुलिस युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची। युवती के बरामद होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। लापता होने के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगी।