लगमा नहर के पास 33 हज़ार वोल्ट करंट की चपेट आने से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
जमुई नगर परिषद क्षेत्र के लगमा नहर के पास सोमवार की शाम 4:00 बजे एक मकान की सजावट के लिए लाइट लगाने के दौरान 33 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई। जिसे सहयोगियों द्वारा आनन- फानन में फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। इसके बाद स्वजन सदर अस्पताल से निजी क्लिनिक लेकर चले गए। युवक की पहचान शहर के भछियार मोहल्ला निवासी महेश्वर चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आगामी छठ पर्व को लेकर लगमा नहर स्थित एक मकान की सजावट के लिए लाइट लगाया जा रहा था। मकान के एक ओर से 33 हज़ार बोल्ट बिजली तार गुजरी थी, लेकिन उक्त तार पर युवक की नजर नहीं पड़ी। सजावट के दौरान युवक द्वारा तार फेंकने के बाद तार 33 हज़ार वोल्ट तार संपर्क में आ गया जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। #jamui #bijli #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026