Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
महंगाई
Aap
Rss
public7479
Previous slide
Next slide
अनंत सिंह दामाद को देंगे 2 करोड़ की डिफेंडर: छोटे बेटे को गिफ्ट करेंगे BMW; बेटी की शादी में 4 लाख लोगों का बन रहा खाना
Jamui, Jamui
| Nov 9, 2026
MORE NEWS
दीपावली पर परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना। आज दीपावली के पावन अवसर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत ने माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना भीठरा पेट्रोल पंप पर कर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की। #DamodarRawat #दीपावली #BiharNews
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
किरायेदारों की दबंगई बुजुर्ग महिला से मारपीट और मंगलसूत्र छीनने का और एसडीपीओ से लगाई न्याय की गुहार #viralvideo #trendingvideo #jamui #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
हिंदू शेरनी खुशबू पांडे ने गाया छठ गीत #viralvideo #trendingvideo #jamui #chhathpooja #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
बरहट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को किया गया पुरस्कृत जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खादीग्राम चलनी द्वार ग्राउंड पर बरहट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह द्वारा फीता काट कर और बैटिंग कर किया गया। इस दौरान डॉक्टर नीरज साह ने सभी खिलाड़ियों से बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया और खेल को खेल भावना के साथ शांतिपूर्वक तरीके से बेहतर खेल का प्रदर्शन करने का संदेश दिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच आर्मी 11 कटौना और बरियारपुर स्ट्रांग 11 के बीच खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। आर्मी 11 कटौना की टीम की ओर से बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर 91 रन बनाने मामले में डॉक्टर नीरज साह ने माला पहनाकर व पुरस्कृत राशि देकर सम्मानित किया और हौसला अफजाई करते हुए जिला व राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर नाम रोशन करने की बात कही। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के साथ कमेटी के सदस्यों को भी ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व पंचायत के मुखिया व कमेटी के सदस्यों ने डॉक्टर नीरज साह का तरीके से स्वागत किया। ईस अवसर पर डॉक्टर नीरज साह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक व्यायाम या मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन को आकार देने वाला एक महत्वपर्ण हिस्सा है। नियमित खेलकूद से शरीर मजबूत बनता है, रक्त संचार सुधरता है और मानसिक तनाव कम होता है। खेल हमें अनुशासन, समय का महत्व और जीवन की कठिनाडयों से संघर्ष करना भी सिखाता है। साथ ही खेल हमें सिखाता है कि हार अंत नहीं है, बल्कि यह आगे बढ़कर बेहतर प्रयास करने की प्रेरणा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला राज्य व देश का नाम रौशन करने की बात कही। #jamui #kheloindia #viralpost
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
जमुई: दीपावली पर्व को लेकर LED बल्व और दीप का डॉक्टर नीरज साह ने किया वितरण दीपावली पर्व की खुशियां बांटने समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज साह रविवार की दोपहर 2:00 बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड के केनुहट गांव पहुंचे, जहां एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कर गरीब जरूरतमंदों के बीच LED बल्व और मिट्टी के बने दिया का वितरण किया । साथ ही लोगों को पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान बारी-बारी से 250 लोगों को दो एलईडी बल्व और 5 पारंपरिक मिट्टी का दिया गया। इस दौरान एलईडी बल्व और दिया लेकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे और डॉक्टर नीरज साह के कार्यों को सराहा। मौजूद गणमान्य लोगों ने भी डॉक्टर नीरज साह को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर डॉक्टर नीरज साह ने कहा कि खुशियों का पर्व दीपावली पर हर घर रौशन हो और खुशियों से भरा रहे। आगे डॉ. नीरज साह ने कहा कि दीपावली की शाम 'एक दीप शहीदों के नाम' जलाकर देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। यह दीप उन वीर सपूतों की स्मृति में जलाया जाएगा, जिनकी बदौलत हम अपने घरों में सुरक्षित रहकर त्योहार मना पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीदों को याद करना और उनके बलिदान के प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का कर्तव्य है। इसी भावना के साथ गरीब परिवारों के बीच रोशनी पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के लिए शहीद हुए जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल दीप जलाकर ही नहीं, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण में योगदान देकर भी दी जा सकती है। जब समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान आएगी, तभी सेवा और भाईचारे का वास्तविक संदेश मजबूत होगा। दरअसल, डॉ. नीरज साह का सामाजिक सरोकार किसी एक त्योहार तक सीमित नहीं है। वे लगातार गरीब और दलित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी जरूरतों के अनुसार सहयोग करते रहते हैं। गर्मी के मौसम में शुद्ध पेयजल और चापाकल की व्यवस्था, ठंड में कंबल वितरण, छठ महापर्व पर गरीब परिवारों को फल और साड़ी उपलब्ध कराना तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का कम खर्च में इलाज करना उनकी नियमित सामाजिक गतिविधियों में शामिल है। एलईडी बल्ब और मिट्टी के दीये पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरे खिल उठे। किसी के घर में बिजली की रोशनी का बेहतर इंतजाम हुआ तो किसी के आंगन में पारंपरिक मिट्टी के दीये दीपावली की खुशियों का प्रतीक बने। डॉ. साह की इस पहल को लोगों ने सराहनीय बताते हुए उनके प्रति आभार जताया। डॉ. नीरज साह ने कहा कि समाज के हर समर्थ व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। क्योंकि त्योहार की खुशियां तभी पूरी होती हैं, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों के घरों में भी उजाला पहुंचे। लिहाजा, इस दीपावली पर शहीदों के नाम एक दीप जलाने के साथ गरीबों के घरों में रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया गया है। वही वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा डॉक्टर नीरज शाह के इस कार्य की काफी सराहना की गई और लोगों ने तो यह भी कहा कि जो काम जनप्रतिनिधि को करना चाहिए था वह काम डॉक्टर साहब के द्वारा किया जाता है हम लोग बहुत खुश हैं और सर को बहुत-बहुत बधाई लोगों ने दी है। #jamui #SamajSeva #drnirajsah
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
शाहपुर, खेल मैदान के सामने रीसाइक्लिंग केंद्र बनने पर ग्रामीणों ने किया विरोध स्वच्छ चाहिए गंदगी नहीं #viralvideo #trendingvideo #jamui #bihar #hpnewsjamui
Jamui, Jamui | Nov 8, 2026
जमुई: दीपावली को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग एलर्ट 08 नवंबर रविवार को दीपावली पर्व पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान बच्चों में आतिशबाजी भी होना लाजमी है। खुशियों का यह त्योहार मुसीबत में ना बदल जाए, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग पहले से ही एलर्ट मोड में है। जोरशोर से इसकी तैयारी की जा रही है। इसको लेकर शनिवार की सुबह 10 बजे तक सदर अस्पताल में बर्न वार्ड बनकर तैयार हो चुका है और अग्निशमन वाहन के लिए भी स्थल चिन्हित किया गया है। सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी अनूप कुमार शर्मा के मुताबिक दीपावली पर्व के दौरान आतिशबाजी से अगजनी व अन्य आपात स्थिति से निपटने के लिए पतौना चौक और महिसौड़ी चौक पर अग्निशमन वाहन के साथ कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही जिले के सभी के मेन चौक पर अग्निशमन वाहन के साथ कर्मियों की तैनाती के लिए निर्देश दिया गया है। इसके अलावा वे खुद अन्य पदाधिकारियों व कर्मियों के साथ घूम- घूम कर जायजा ले रहे हैं। टीम को पूरी तरह एलर्ट मोड में कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सदर अस्पताल उपाधीक्षक, स्वास्थ प्रबंधक सहित जिले के सभी सरकारी अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे दीपावली में आतिशबाजी को लेकर होने वाले परेशानी के प्रति सजग रहें। सभी अस्पताल में आवश्यकता के अनुसार दवा का भंडारण कर लिया गया है। खासकर आतिशबाजी के दौरान बच्चों में जलने की शिकायत को लेकर व्यवस्था में बढ़ोतरी की गई है। अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडेय ने बताया कि सदर अस्पताल में एक बर्नवार्ड भी बनकर तैयार हो चुका है। का निर्देश दिया गया है, जिसकी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई है। साथ ही एक मेडिकल टीम भी गठित की गई है। जो अस्पताल के अलावा छठ घाट पर भी नजर रखेगी। आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस भी तैनात रहेगी। इसे लेकर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए चिकित्सक सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी की छुट्टी रद्द कर दी गई है। दीपावली के त्योहार पर आतिशबाजी में बरती गई थोड़ी सी लापरवाही खुशियों को फीका कर सकती है। इसलिए आतिशबाजी में सतर्कता बरतने की जरूरत है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाक्टर थनीष कुमार ने बताया कि तेज आवाज और गाढ़ा सफेद धुआं छोड़ने वाली पटाखा से खास कर बच्चों को परहेज करना चाहिए। पटाखा से निकलने वाली कार्बन मोनोआक्साइड व सल्फर डाई आक्साइड गैसें सेहत के लिए हानिकारक होती है। यह सांस रोगी बना सकती हैं। सिर दर्द, चक्कर, घबराहट व उल्टी आने की भी संभावना बनी रहती है ऐसी समस्याएं उतपन्न हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि बच्चों को कम से कम आतिशबाजी करने दें। वह भी अपनी देखरेख में करावे, तेज एवं पर्यावरण बिगाड़ने को लेकर बनाए गए पटाखों से दूर रहें। आंख, हाथ, पैर सहित शरीर के अन्य खुले भागों को आग से दूर रखें। कई पटाखा दूर से भी हमें नुकसान पहुंचाती है, इसका भी खास ख्याल रखें। #jamui #healthvibhag #healthcare
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026
जमुई: भूमि विवाद के रंजिश में दबंग पड़ोसियों ने एक ही परिवार के 07 लोगों को किया घायल जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानपुर गांव में भूमि विवाद के रंजिश में शनिवार की सुबह 9:00 बजे दबंग पड़ोसियों ने तलवार, लोहे की रॉड और हथियार के साथ जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान बेरहमी से मारकर एक ही परिवार के 07 लोगों को बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112की पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया, फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में अवधेश यादव और उनकी पुत्री पूजा कुमारी, ज्योति कुमारी, पुत्र बिट्टू कुमार, भाई छोटेलाल यादव, मां सुमा देवी और भाई की पत्नी संजू देवी शामिल हैं। घायलों ने पिस्टल के बट और तलवार व लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का आरोप जुगेंद्र यादव, रंजन यादव, दीपक कुमार, नीतीश कुमार, रौशन कुमार, रतन कुमार, कुसुम देवी, रामस्वरूप यादव और मुंकेश यादव के अलावा अन्य अज्ञात लोगों पर लगाया है। #jamui #crimealert #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Nov 7, 2026