जमुई: दीपावली पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर शहर के बोधवन तालाब- बिठलपुर रोड स्थित आवासीय एस.पी.एम एकेडमी में रंगोली प्रतियोगिता, दीपोत्सव एवं छठ पूजा से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका वीडियो रविवार की रात 9:00 बजे सामने आया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं छठ पूजा से संबंधित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यालय परिसर को भक्तिमय एवं उत्सवी माहौल में बदल दिया। बच्चों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा का भी संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक शिवमंगल कुमार ने दीपावली एवं छठ पूजा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली हमारे जीवन में उत्साह, उमंग और प्रकाश का संदेश लेकर आती है, वहीं छठ पूजा प्रकृति, सूर्य उपासना और लोक आस्था से जुड़ा महापर्व है। उन्होंने बच्चों को त्योहारों की विशेषताओं से अवगत कराते हुए दीपावली के दौरान प्रदूषण से बचने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की भी सीख दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार, शिक्षक अमन कुमार, आदित्य कुमार, अश्विनी कुमार, अंकित शर्मा, नीतू एवं राजलक्ष्मी का विशेष योगदान रहा। वहीं छात्र-छात्राओं में राशी सानवी, गीत झा, श्रेया, खुशी, खुशबू, प्रीति, प्रियम भारती, रिया, साक्षी, स्वाति, हिमांशु, सीनू, प्रेम-प्रतीक, सन्नी एवं प्रशांत ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को यादगार बनाया।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से बच्चों और अभिभावकों के बीच खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय धार्मिक परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ना तथा त्योहारों के वास्तविक महत्व से परिचित कराना रहा। #jamui #schoollife #education
Jamui, Jamui | Nov 9, 2026