बक्सर: कुलहरिया स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई
Buxar, Buxar | Jun 14, 2024 सदर प्रखंड के कुल्हरिया स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान सीएचओ मनीषा कुमारी के द्वारा लोगों को विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग की गई। लोगों की मुफ्त में शुगर व बीपी की जांच हुई। इसके साथ हीं खांसी वाले मरीजों की स्पूटम के नमूने भी लिए गए।