बक्सर: श्रम संसाधन विभाग व जिला नियोजनालय के तत्वावधान में आईटीआई परिसर में लगा एक दिवसीय रोजगार शिविर
Buxar, Buxar | Jun 14, 2024 बक्सर स्थित आईटीआई परिसर में श्रम संसाधन विभाग, जिला नियोजनालय बक्सर के तत्वाधान में 1 दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि एक दिवसीय रोजगार शिविर में वी 5 इनोवेटिव मैनेजमेंट कंपनी हेतु फिनो पेमेंट बैंक द्वारा भाग लिया गया। नियोक्ता के द्वारा कुल 24 पदों की रिक्तियाँ दर्शायी गई थी।