बक्सर: डीएम ने बक्सर प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया निरीक्षण.
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 गुरूवार को जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार प्रखण्ड परिसर बक्सर स्थित त्रैमासिक ईवीएम -वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण की.निरीक्षण के क्रम में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के आलोक में वेयर हाउस के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.वेयर हाउस में लगा हुआ सीसीटीवी एवं अग्निशमन यंत्रों की कार्यकारिता की जाँच की गई.