बक्सर: बक्सर स्थित किला मैदान से विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने किया पथ संचलन, लोगों ने किया फुल माला से स्वागत
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 विश्व हिंदू परिषद प्रशिक्षण वर्ग सह बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के आठवें दिन विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का पथ संचलन का आयोजन किया गया। पथ संचलन नगर के विभिन्न चौक चौराहा होते हुए स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर अहिरौली में पहुंचा। विभिन्न चौक चौराहो पर स्थानीय सनातनियों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया।