बक्सर: जिले में 105 पंचायत सरकार भवन बनाने का लक्ष्य हुआ निर्धारित
Buxar, Buxar | Jun 13, 2024 डीएम अंशुल अग्रवाल ने पंचायत सरकार भवन निर्माण के संबंध में समीक्षा बैठक कार्यालय कक्ष में की। डीएम ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में शामिल है। कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल बक्सर के द्वारा 49 एवं कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर के द्वारा 56 पंचायत सरकार भवन निर्माण का लक्ष्य है।