लालबर्रा: दमुआ झिर्री घाट बस दुर्घटना में मिरेगांव के विक्रम चंद्रवार घायल, इलाज जारी; पुलिस-समाजसेवी सक्रिय
ग्राम मिरेगांव में उस वक्त चिंता का माहौल बन गया, जब गांव आए विक्रम चंद्रवार के बस दुर्घटना में घायल होने की खबर सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले मिरेगांव आए विक्रम चंद्रवार 30 अक्टूबर को प्रवीण कनेक्ट बस से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। 30 और 31 अक्टूबर की मध्य रात्रि करीब 2 बजे छिंदवाड़ा के आगे दमुआ के पास झिर्री घाट पर यह बस अनियंत्रित होकर