आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने एवं पोषण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर माननीय मंत्री ने की समीक्षा।
आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत सुविधाओं, पोषण एवं योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने का निर्देश।
आज दिनांक 24.11.2026 को समाज कल्याण विभाग के माननीय मंत्री की अध्यक्षता में समेकित बाल विकास सेवा (ICDS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की गई|
जिसमें जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ,सभी बल विकास परियोजना पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन, पोषण स्तर में सुधार और डिजिटल निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। समीक्षा के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित रहे:
• *पोषण ट्रैकर (Poshan Tracker) की निगरानी:* लाभार्थियों (गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और 0-6 वर्ष के बच्चों) के रियल-टाइम डेटा और पोषण स्तर की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• *पूरक पोषाहार एवं टीएचआर (THR):* आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण गर्म पका भोजन और टेक होम राशन (THR) के समय पर वितरण की समीक्षा की गई। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
• *आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना:* सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, शौचालय और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
किराए के भवन में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंटो को विद्यालय में या अन्य सरकारी भवन में स्थानांतरित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण हेतु लक्ष्य अनुरूप भूमि उपलब्धता की दिशा में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया।
• *प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE):* 3 से 6 वर्ष के बच्चों की केंद्रों पर शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने और खेल-खेल में शिक्षा के माध्यम को और प्रभावी बनाने पर बल दिया गया।
• *प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना* : लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन कर पात्र लाभार्थियों के खाते में समय पर राशि हस्तांतरित कराने का आदेश दिया गया।
बैठक के अंत में अध्यक्ष महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण करें और जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।
#samratchoudhary
#cmsamrat
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Social Welfare Department, Government of Bihar